इंडियाफर्स्ट लाइफ ग्रुप लिविंग बेनिफिट प्लान
जिनका आप वास्तव में ख्याल रखते हैं, उनके लिए व्यापक स्वास्थ्य-सेवा!

इंडियाफर्स्ट लाइफ ग्रुप लिविंग बेनिफिट प्लान एक नॉन-लिंक्ड, गैर-प्रतिभागी, समूह निश्चित लाभ स्वास्थ्य बीमा योजना है जो अस्पताल में भर्ती कराए जाने, फ्रैक्चर, विकलांगता अथवा कैंसर, वेक्टर जनित रोग डायग्नोस किए जाने अथवा कोविड-19 या SARS-CoV-2 से पॉजिटिव डायग्नोस किए जाने पर (और किसी सरकार प्राधिकृत अस्पताल या केन्द्र में क्वाराइंटाइन कराए जाने पर), मास्टर पॉलिसीधारक / सदस्य द्वारा चुने गए कवर विकल्प के अनुसार एकमुश्त भुगतान किया जाता है।
इंडियाफर्स्ट लाइफ ग्रुप लिविंग बेनिफिट प्लान को खरीदने के कारण
जांच में कोविड-19 (कोरोनावायरस) पाए जाने तथा सरकार द्वारा प्राधिकृत अस्पताल या केन्द्रों में क्वारंटाइन किए जाने की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा।
मास्टर पॉलिसीधारक / सदस्य के पास 6 कवर विकल्पों में से चुनने का लचीलापन होता है।
आपके समूह के लिए कवर लाभ एक उचित प्रीमियम पर उपलब्ध होता है।
आप अपनी स्वास्थ्य-सेवा आवश्यकताओं के अनुसार एक कस्टमाइज्ड बीमा प्लान पाते हैं।
बढ़ते हुए अस्पताल खर्चों के विरुद्ध वित्तीय सुरक्षा पाएं।
चुने गए बीमा धन (सम इंश्योर्ड) विकल्प के अनुसार निश्चित लाभ, वास्तविक खर्च चाहे जो भी हो
मौजूदा कर कानूनों के अनुसार उपलब्ध कर लाभ उठाएं।
.
इस पॉलिसी के पात्रता मापदण्ड क्या हैं?
प्रवेश के समय न्यूनतम आयु 18 वर्ष (अन्तिम जन्मदिवस)
प्रवेश के समय अधिकतम आयु 65 वर्ष (अन्तिम जन्मदिवस)
परिपक्वता के समय अधिकतम आयु
a. कैंसर कवर एवं कोरोनावायरस कवर विकल्पों के लिए - 66 वर्ष (अन्तिम जन्मदिवस)
b. अन्य कवर विकल्पों के लिए– 80 वर्ष (अन्तिम जन्मदिवस)
इसमें कवर किए जाने वाले समूह में कम से कम 7 सदस्य होने चाहिए, और इसमें समूह के अधिकतम सदस्यों की कोई सीमा नहीं है।
निम्नलिखित शर्तों के विषयाधीन (केवल DHCB विकल्प की स्थिति में) बच्चों को कवर किया जा सकता है:
a. प्रवेश के समय न्यूनतम आयु 91 दिन
b. परिपक्वता के समय अधिकतम आयु 24 वर्ष (अन्तिम जन्मदिवस)
c. परिपक्वता के समय अधिकतम आयु 25 वर्ष (अन्तिम जन्मदिवस)
डेली हॉस्पिटलाइजेशन कैश बेनिफिट (DHCB विकल्प के मामले में) न्यूनतम रु 1000 तथा अधिकतम रु 10,000 प्रति दिन देय होता है।
कोविड-19 (कोरोनावायरस) डायग्नोस किए जाने पर न्यूनतम रु 25000 तथा अधिकतम रु 2,00,000 का कवर
पॉलिसी को 12 महीनों की निश्चित अवधि के लिए खरीदा जा सकता है।
मास्टर पॉलिसीधारक / सदस्य मासिक, त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक अथवा वार्षिक प्रीमियम भुगतान जमा कर सकते हैं।
उत्पाद पुस्तिका
GET A QUICK QUOTE
Get a quote to
achieve your goals
You're a few steps away from your customised quote.