इंडियाफर्स्ट ग्रुप सुपरएन्युएशन पेंशन प्लान
आपको एक कदम आगे रखने में सहायता। मन की शांति अब आपकी मुठ्ठी में

इंडियाफर्स्ट ग्रुप सुपरएन्युएशन प्लान की सहायता से आप अपने कर्मचारियों की सेवा अवधि के दौरान उनकी सेवानिवृत्ति लाभ जैसे कि उनके पेंशन के लिए अलग रखे हुए फंड को निवेश करने में सहायता करता है। इस धनराशि का भुगतान आपके सदस्यों को सेवानिवृत्ति पर या समयपूर्व नौकरी छोड़ने पर या मृत्यु की स्थिति में किया जाता है।
खरीदने के कारण इंडियाफर्स्ट ग्रुप सुपरएन्युएशन प्लान
अपने निवेश पर प्रति वर्ष न्यूनतम 0.5% गारन्टीड रिटर्न का लाभ पाएं।
वित्तीय वर्ष के अंत में न्यूनतम गारन्टीड रिटर्न के अलावा और अतिरिक्त किसी रिटर्न की घोषणा कम्पनी के प्रदर्शन के आधार पर बोनस के रूप में की जाएगी।
आप अपने सदस्यों की ओर से समग्र योगदान का भुगतान करना चुन सकते हैं, अथवा इसे आप और आपके सदस्य - दोनों द्वारा भुगतान किया जा सकता है।
आपका योगदान आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 36 (IV) के अन्तर्गत एक कटौती योग्य व्यावसायिक व्यय है।
इसके अतिरिक्त, पेंशन फंड की ओर से आपको प्राप्त होने वाली कोई भी आय - आयकर अधिनियम 1961, की धारा 10 (25) (iii) के अन्तर्गत कर से मुक्त है।
सदस्य(यों) द्वारा सुपरएन्युएशन के लिए दिया जाने वाला कोई भी योगदान आयकर अधिनियम 1961, की धारा 80 (C) के अन्तर्गत कटौती के लिए पात्र है।
क्या हैं इस पॉलिसी के पात्रता मापदण्ड?
प्रवेश के समय न्यूनतम और अधिकतम आयु क्रमश: 18 एवं 70 तक हो सकती है।અને 70 વર્ષ છે.
सामान्य निकासी के लिए कोई न्यूनतम आयु नहीं है। निकासी की अधिकतम आयु 71 वर्ष है।
इसमें न्यूनतम 10 लोगों के समूह आकार को कवर किया जा सकता है। समूह के अधिकतम आकार की कोई सीमा नहीं है।
न्यूनतम (आरम्भिक) वार्षिक योगदान रु 50,000/- होना चाहिए। अधिकतम योगदान या फंड के अधिकतम आकार की कोई सीमा नहीं है।
क्या आप इस बारे में और अधिक विवरण चाहते हैं कि यह पॉलिसी किस तरह से आपकी सहायता कर सकती है
हमारे वित्तीय पेशेवरों को आपको कॉल बैक करने की अनुमति दें
उत्पाद पुस्तिका
GET A QUICK QUOTE
Get a quote to
achieve your goals
You're a few steps away from your customised quote.