प्रवेश के समय आयु
- Answer
-
- न्यूनतम: 18 वर्ष
- अधिकतम: 70 वर्ष
- न्यूनतम: 18 वर्ष
कॉल के लिए उपयुक्त समय बताएं
जीवन बीमा खरीदने के लिए हमारे विशेषज्ञ की राय लें
हमें यह जानकर बहुत खुशी हुई कि आप अपने परिवार के भविष्य को वरीयता देते हैं। हमारे जीवन बीमा विशेषज्ञ आपके लिए उपयुक्त बीमा प्लान ढूंढने में मदद करेंगे। कृपया अपना विवरण साझा करें ताकि हम आपको कॉल कर सकें।
पुरुष
महिला
अन्य
अपना विवरण सबमिट करने के लिए धन्यवाद
आपकी अंतर्दृष्टि हमारी सेवाओं को बेहतर बनाने और बढ़ाने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
रु. 1,000
इंडियाफ़र्स्ट लाइफ़ से लोगों को कैसे फ़ायदा पहुंचा
ऑनबोर्डिंग की आसान प्रक्रिया
ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया से लेकर व्यापक मेडिकल टेस्ट्स तक, इंडियाफ़र्स्ट लाइफ़ ने मेरे लिए सब कुछ आसान बना दिया। मेरे खरीदे गए प्लान्स के फ़ीचर्स मेरे लिए सबसे उपयुक्त हैं, जो मुझे मानसिक शांति प्रदान करते हैं।
मोहित अग्रवाल
(मुंबई, 21 मार्च 2024)
इंडियाफ़र्स्ट लाइफ़ से लोगों को कैसे फ़ायदा पहुंचा
ऑनलाइन खरीदारी का बेहतर अनुभव
इंडियाफ़र्स्ट लाइफ़ की जीवन-बीमा पॉलिसी खरीदने का मेरा अनुभव बहुत अच्छा था। कंपनी के प्रतिनिधियों का खुलकर बात करना बहुत बढ़िया था और उनकी पॉलिसी प्लान्स में आवश्यक फ़ीचर्स का मिलना मेरे लिए किसी वरदान से काम नहीं था ।
सत्यम नागवेकर
(मुंबई, 22 मार्च 2024)
इंडियाफ़र्स्ट लाइफ़ से लोगों को कैसे फ़ायदा पहुंचा
मेरी वित्तीय यात्रा का भरोसेमंद सहयोगी
इंडियाफ़र्स्ट लाइफ़ के रेडियन्स स्मार्ट इन्वेस्ट प्लान ने मेरा दिल जीत लिया है! यह मेरी वित्तीय यात्रा का एक भरोसेमंद सहयोगी है। इसके फ़ंड स्विच के आसान विकल्पों के साथ, मैं अपने अनुसार इनवेस्टमेंट कर पाता हूं। महज एक वर्ष में, मैंने अपने इनवेस्टमेंट पर 20% का रिटर्न देखा है! ऑनबोर्डिंग टीम का समर्थन बिल्कुल शानदार रहा है। इन्हें वाकई मेरी परवाह है और इन्होंने मेरा समर्थन किया।
पॉलोमी बनर्जी
(कोलकाता, 21 मार्च 2024)
इंडियाफर्स्ट ग्रुप सुपरएनुएशन प्लान एक नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, यर्ली रिन्यूएबल ग्रुप सुपरएनुएशन पॉलिसी है। इस पॉलिसी के तहत, आप, यानिकि मास्टर पॉलिसीधारक, अपने सदस्य के पेंशन जैसे रिटायरमेंट बेनिफिट के लिए अलग रखे गए फंड को एक फंड में निवेश कर सकते हैं जो आपकी निम्नलिखित में मदद करते है-
यह पॉलिसी वार्षिक आधार पर 0.5% का सुनिश्चित गारंटीड रिटर्न भी प्रदान करती है। हालाँकि, कोई भी अतिरिक्त आय प्रत्येक वित्तीय वर्ष के अंत में बोनस# के रूप में दी जाएगी।
इस पॉलिसी में 'मास्टर पॉलिसीधारक और 'सदस्य' शामिल होते हैं।
मास्टर पॉलिसीधारक कौन है?
सदस्य कौन है?
सदस्य संगठन का सदस्य या किसी संगठित समूह का हिस्सा है। सदस्य इस पॉलिसी के तहत बीमित व्यक्ति है। लाभ सदस्य के जीवन पर देय होंगे। एक सदस्य के लिए आयु सीमाएँ निम्नलिखित हैं:
उम्र | प्रवेश पर | सामान्य रूप से बहार निकलने पर |
---|---|---|
न्यूनतम | पिछले जन्मदिन के अनुसार 18 वर्ष | - |
अधिकतम | पिछले जन्मदिन के अनुसार 70 वर्ष | पिछले जन्मदिन के अनुसार 71 वर्ष |
ग्रुप में कितने लोगो को कवर किया जा सकता है?
ग्रुप में न्यूनतम सदस्य | ग्रुप में अधिकतम सदस्य |
---|---|
10 | कोई सीमा नहीं |
आप, यानी की मास्टर पॉलिसीधारक, पॉलिसी के तहत अपने सदस्यों की ओर से योगदान का भुगतान करेंगे। परिभाषित कंट्रीब्यूशन स्किम के अंतर्गत आपके साथ आपके सदस्य भी योगदान कर सकते हैं।
लाइफ कवर प्रीमियम इस योगदान या फंड से हर वर्ष काटा जाएगा। इस पॉलिसी के तहत लाइफ कवर प्रीमियम 1 रुपये प्रति 1000 प्रति सदस्य प्रति वर्ष होगा।
इस पॉलिसी के तहत न्यूनतम और अधिकतम योगदान कितना है?
किसी भी प्रारंभिक योगदान सहित न्यूनतम वार्षिक योगदान | अधिकतम योगदान | फंड में अधिकतम राशि |
---|---|---|
रु. 50,000 | कोई सीमा नहीं | कोई सीमा नहीं |
योगदान बंद करने पर क्या होता है?
योगदान तब बंद हो सकता है जब AS15 (संशोधित) के अनुसार आपके द्वारा प्रस्तुत एक्चुअरी प्रमाणपत्र के अनुसार फंड ओवरफंड हो या सरप्लस हो। ऐसे मामलों में, हम पॉलिसी के तहत शून्य योगदान/प्रीमियम की अनुमति देंगे और पॉलिसी को बंद नहीं माना जाएगा। लाइफ कवर प्रीमियम की वसूली फंड या योगदान से की जाएगी। किसी भी समय यदि फंड की राशि लाइफ कवर प्रीमियम से कम हो जाए तो पॉलिसी बंद हो जाती है
सरेंडर पर देय लाभ
आप वर्ष के दौरान किसी भी समय पॉलिसी सरेंडर कर सकते हैं। सरेंडर वेल्यू का निर्धारण मार्किट वेल्यू रिडक्शन, यदि कोई हो, को एकाउंट वेल्यू पर लागू करके किया जाना चाहिए।
मार्किट वेल्यू रिक्डक्शन बल्क एग्जिट और संपूर्ण सरेंडर पर लागू होगा। बल्क एग्जिट वह राशि है जिसका भुगतान वित्तीय वर्ष की शुरुआत में प्लान के कुल फंड के 25% से अधिक होने पर कुल निकास पर किया जाता है, ऐसे लेनदेन को बल्क एग्जिट के रूप में माना जाएगा, जहां एग्जिट, स्किम के नियमों के अनुसार होता हिअ और बाहर निकलने का मतलब ग्रुप से सदस्य का बाहर जाना होगा।
हां, यदि आप अपने पॉलिसी दस्तावेज़ की प्राप्ति के पहले 15 दिनों (फ्री लुक अवधि) के भीतर किसी भी नियम और शर्तों से असहमत हैं तो आप अपनी पॉलिसी रद्द कर सकते हैं। आप अपने कारण बताते हुए हमें पॉलिसी वापस कर सकते हैं।
क्या आपको अपनी पॉलिसी वापस करने पर कोई रिफंड मिलता है?
हाँ। हम भुगतान किए गए प्रीमियम/ योगदान के बराबर राशि वापस कर देंगे, जिसमे से:
i. पॉलिसी लागू होने के समय के लिए प्रो-राटा रिस्क प्रीमियम
ii. भुगतान किए गए स्टाम्प शुल्क, घटा दिए जाएंगे
Type of Charge | शुल्क का विवरण | विवरण |
---|---|---|
Life Cover Premium | सदस्य की आयु और लिंग को ध्यान में लिए बिना प्रति वर्ष प्रति 1000 प्रति सदस्य 1 रु | यह सालाना या तो योगदान से या फंड से लिया जाएगा |
क्या कोई कर लागू है? यदि हाँ, तो इसका भुगतान कौन करता है?
लागू करों का भुगतान आपके, यानि मास्टर पॉलिसीधारक द्वारा किया जाएगा।
पेश है इंडिया फ़र्स्ट लाइफ़ ग्रुप लिविंग बेनिफ़िट्स प्लान, कॉर्पोरेशन के लिए एक संपूर्ण समूह स्वास्थ्य बीमा समाधान। यह कॉर्पोरेट स्वास्थ्य योजना कई स्वास्थ्य संबंधी देखभाल की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार की गई है और यह अस्पताल में भर्ती होने, फ़्रैक्चर, विकलांगता और गंभीर बीमारियों के दौरान वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करती है। अपने कर्मचारियों के जीवन की सुरक्षा करने वाली समूह स्वास्थ्य योजना के रूप में इंडिया फ़र्स्ट को चुनें।
इंडिया फ़र्स्ट ग्रुप टर्म प्लान, वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कॉर्पोरेट टर्म इंश्योरेंस के साथ पूरे समूह को सुरक्षा प्रदान करता है। कॉर्पोरेट्स के लिए तैयार किया गया यह ग्रुप टर्म प्लान प्रीमियम भुगतान में आज़ादी, नए सदस्यों को जोड़ने के विकल्प और कर लाभ प्रदान करता है। एम्पलॉय डिपॉज़िट लिंक्ड इंश्योरेंस (ईडीएलआई) के कवरेज के साथ अपने समूह के जीवन बीमा को सुरक्षित रखें।
एक वार्षिक नवीकरणीय जीवन पॉलिसी, इंडिया फ़र्स्ट लाइफ़ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना किसी भी बचत खाते वाले व्यक्ति के लिए उपलब्ध है। इस योजना से ग्राहकों को एक सरल और तुरंत प्रक्रिया के माध्यम से लाइफ़ कवर दिया जाता है।
ज्ञान केंद्र
सभी देखें