इंडियाफर्स्ट लाइफ ग्रुप लोन प्रोटेक्ट प्लान
आपके लोन की सुरक्षा, आपके परिवार की सुरक्षा

इंडियाफर्स्ट लाइफ ग्रुप लोन प्रोटेक्ट प्लान एक ग्रुप क्रेडिट लिंक्ड बीमा उत्पाद है, जिसकी सहायता से संगठन अपने सदस्यों को एक बेहतर मूल्य प्रस्ताव (वैल्यू ऑफरिंग) प्रदान कर सकते हैं, और उनके सपनों को पूरा करने के लिए उन्हें सुरक्षा के साथ ही साथ वित्त प्रदान कर सकते हैं। यह संगठनों को देयता जोखिम (लायबेलिटी एक्सपोजर) से अपनी सुरक्षा करने की सुविधा प्रदान करता है, और सदस्यों को भी, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके परिवार के सपने सुरक्षित रहें तथा किसी दुर्भाग्यशाली दुर्घटना जैसे कि मृत्यु अथवा पूर्ण स्थायी विकलांगता की स्थिति में अथवा जांच में कोई कवर की हुई अति-गम्भीर बीमारी पाए जाने की स्थिति में वे भी किसी देयता से मुक्त (लायबेलिटी फ्री) रहते हैं।
इंडियाफर्स्ट लाइफ ग्रुप लोन प्रोटेक्ट प्लान को खरीदने के कारण
अब आप पांच तरह से सुरक्षा विकल्प (कवर ऑप्शन्स) में से चुन सकते हैं।
I.लाइफ कवर
II.लाइफ कवर + दुर्घटनावश पूर्ण स्थायी विकलांगता (एक्सीलरेटेड)
III.लाइफ कवर + अति-गम्भीर बीमारी (एक्सीलरेटेड)
IV.लाइफ कवर + दुर्घटनामृत्यु
V.लाइफ कवर + पारिवारिक आयआप अपनी आरम्भिक लोन राशि के 120% तक को कवर कर सकते हैं।
इसमें एक पॉलिसी के अन्तर्गत 4 लोगों तक को कवर करने का विकल्प है। (केवल को-शेयरिंग विकल्प पर लागू)
आप अपने प्रीमियम का भुगतान - नियमित (केवल लेवेल कवर विकल्प के साथ उपलब्ध) से लेकर सीमित या एकल प्रीमियम विकल्प में से चुन सकते हैं।
आप लेवेल या डिक्रीजिंग कवर विकल्पों के बीच में चुन सकते हैं।
इस पॉलिसी के पात्रता मापदण्ड क्या हैं?
प्रवेश की न्यूनतम आयु 14 वर्ष है (अन्तिम जन्मदिवस), जिसमें निम्नलिखित लाभ विकल्प हैं:
लाइफ कवर
लाइफ कवर + पारिवारिक आयप्रवेश की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है (अन्तिम जन्मदिवस), जिसमें निम्नलिखित लाभ विकल्प हैं:
लाइफ कवर + दुर्घटनावश पूर्ण स्थायी विकलांगता (एक्सीलरेटेड)
लाइफ कवर + अति-गम्भीर बीमारी (एक्सीलरेटेड)
लाइफ कवर + दुर्घटना मृत्युइसमें प्रवेश की अधिकतम आयु 75 वर्ष है (अन्तिम जन्मदिवस)
इसमें परिपक्वता की अधिकतम आयु 76 वर्ष है।
इसमें कवर किए जाने वाले समूह में कम से कम 10 सदस्य होने चाहिए, और इसमें समूह के अधिकतम सदस्यों की कोई सीमा नहीं है।
न्यूनतम सम एश्योर्ड रु 5,000 है, तथा अधिकतम सम एश्योर्ड की कोई सीमा नहीं है, जो कि बीएयूपी पर निर्भर करता है।
प्लान की न्यूनतम अवधि 1 माह है, तथा अधिकतम अवधि 30 वर्ष है, जो कि प्रीमियम भुगतान अवधि पर निर्भर करती है। प्रति सदस्य अधिकतम कवर टर्म - लोन अवधि के बराबर या उससे कम होना चाहिए।
यह उत्पाद कैसे आपकी मदद कर सकता है, इस बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं
हमारे वित्तीय पेशेवर आपको वापस बुलाओ
उत्पाद पुस्तिका
GET A QUICK QUOTE
Get a quote to
achieve your goals
You're a few steps away from your customised quote.