ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान क्या है?
जैसा कि नाम से पता चलता है, ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस एक टर्म प्लान है जो एक निश्चित प्रीमियम के लिए व्यक्तियों के समूह को विशिष्ट वर्षों के लिए लाइफ कवर प्रदान करता है।
ग्रुप टर्म इंश्योरेंस प्लान आमतौर पर कंपनियों द्वारा इसलिए खरीदा जाता है क्योंकि यह व्यक्तिगत प्लान की तुलना में अधिक किफायती होता है। यदि पॉलिसी की अवधि के दौरान समूह के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है, तो उनके आश्रितों को लाइफ कवर का भुगतान एकमुश्त या किश्तों में किया जाता है।
ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी कैसे काम करती है?
सबसे आम उदाहरण एम्प्लायर-एम्प्लोयी ग्रुप टर्म इंश्योरेंस है, जिसमें नियोक्ता मास्टर पॉलिसीधारक होता है। नियोक्ता के पास दो ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी कवर के बीच चुनने का विकल्प होता है:
फ्लैट कवर, जिसमें सभी कर्मचारियों को एक समान कवर मिलता है।
ग्रेडेड कवर, जिसमें लाइफ कवर कॉर्पोरेट पदानुक्रम के अनुसार होता है।
आम तौर पर, नियोक्ता प्रीमियम की संपूर्ण राशि का भुगतान करता है। प्रीमियम की गणना समूह में कर्मचारियों की संख्या, कर्मचारियों की औसत आयु और अन्य कारकों के आधार पर की जाती है। ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस एक वर्ष के लिए मान्य होता है और लाभ जारी रखने के लिए इसे सालाना रिन्यू किया जाना चाहिए।
ग्रुप टर्म इंश्योरेंस खरीदने के लिए पात्रता के मानदंड
ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी निम्नलिखित द्वारा खरीदी जा सकती है:
एम्प्लायर-एम्प्लोयी ग्रुप के मामले में ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान के लिए आवेदन करने के लिए आपको न्यूनतम 10 सदस्यों और अनौपचारिक समूह (नॉन-एम्प्लायर-एम्प्लोयी) के लिए न्यूनतम 50 सदस्यों की आवश्यकता होती है।
प्रत्येक समूह के पात्रता के मानदंड अलग-अलग हो सकते हैं। सदस्यों की कोई सीमा नहीं है.।
ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस के लाभ
ग्रुप इंश्योरेंस नियोक्ता और कर्मचारी दोनों के लिए आदर्श है। ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस के कुछ लाभों में निम्नलिखित शामिल हैं:
• सुनिश्चित सुरक्षा: कुछ लोगों, खासकर युवाओं के लिए, बीमा उनके जीवन में सबसे आखिर में आता है। ग्रुप टर्म इंश्योरेंस यह सुनिश्चित करता है कि किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना की स्थिति में उनका परिवार वित्तीय रूप से कवर हो।
• कम प्रीमियम: चूंकि यह आमतौर पर कंपनियों द्वारा खरीदा जाता है इसलिए यह व्यक्तिगत योजनाओं की तुलना में अधिक किफायती है।
• कस्टमाइज़ेशन: आपके नियोक्ता से लाभ उठाते हुए, वे आपको अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करने के विकल्प के साथ, आपकी परिस्थितियों के अनुसार अपना कवरेज बढ़ाने का अवसर प्रदान कर सकते हैं।
•राइडर का लाभ: यदि आपका नियोक्ता आपको विकल्प प्रदान करता है, तो आप गंभीर/लाइलाज बीमारी, आकस्मिक मृत्यु और पूर्ण स्थायी/आंशिक विकलांगता जैसे भविष्य के जोखिमों से सुरक्षा के लिए अतिरिक्त राइडर्स खरीद सकते हैं।
• कर लाभ: प्रचलित आयकर कानूनों के अनुसार भुगतान किए गए प्रीमियम और प्राप्य लाभों पर कर लाभ उपलब्ध हो सकते हैं। ये सरकारी कर कानूनों के अनुसार समय-समय पर परिवर्तन के अधीन हैं। कृपया इस पॉलिसी को खरीदने से पहले अपने कर सलाहकार से सलाह लें।
यद्यपि नियोक्ता द्वारा प्रदान किया गया बीमा पर्याप्त कवरेज प्रदान करता है, तो इसे व्यक्तिगत पॉलिसी के साथ पूरक करने से कवरेज में वृद्धि, अप्रत्याशित घटनाओं के मामले में सुरक्षा प्रदान करने और संभावित जोखिमों के खिलाफ निरंतर सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। याद रखें, जब आप संगठन छोड़ते हैं तो आपकी ग्रुप पॉलिसी बंद हो जाती है और इससे आप असुरक्षित हो सकते हैं। व्यक्तिगत योजना के साथ, आपको अधिक विकल्प मिलते है जिन्हें आपकी आवश्यकताओं के अनुसार कस्टमाइज़ किया जा सकता है। आप चाहे जो भी चुने, बीमा निस्संदेह एक आवश्यकता है।