अमेय पाटिल
कंट्री हेड – कॉर्पोरेट बिज़नेस एंड स्ट्रैटेजिक अलायंसेज
अमेय पाटिल इंडियाफ़र्स्ट लाइफ़ में कंट्री हेड – कॉर्पोरेट बिज़नेस एवं स्ट्रैटेजिक अलायंसेज़ हैं।
इंडियाफ़र्स्ट लाइफ़ के संस्थापक सदस्यों में से एक अमेय ने कंपनी की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और विभिन्न सेल्स वर्टिकल्स का सफ़लतापूर्वक नेतृत्व किया है। अपनी लीडरशिप की भूमिकाओं में उन्होंने ग्रुप क्रेडिट लाइफ़ चैनल की स्थापना और उसके विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके अतिरिक्त, वे नेशनल हेड – बैंकाश्योरेंस, वेस्ट ज़ोन के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।
23 वर्षों से अधिक के लाइफ़ इंश्योरेंस उद्योग के अनुभव के साथ, अमेय इससे पहले रिलायंस निप्पॉन लाइफ़ इंश्योरेंस तथा आदित्य बिड़ला सन लाइफ़ इंश्योरेंस के साथ कार्य कर चुके हैं। उन्होंने गोवा यूनिवर्सिटी से फ़ाइनेंशियल सर्विसेज़ में मास्टर डिग्री, एलएलबी तथा बी.कॉम. की डिग्रियाँ प्राप्त की हैं।