सुनंदा रॉय
कंट्री हेड – बैंक ऑफ़ बड़ौदा चैनल
इंडियाफ़र्स्ट लाइफ़ में बैंक ऑफ़ बड़ौदा चैनल के कंट्री हेड के रूप में, सुनंदा रॉय बैंक ऑफ़ बड़ौदा वर्टिकल की स्ट्रैटेजी और सेल्स का नेतृत्व करते हैं। वे बैंकाश्योरेंस चैनल के विकास और अनुकूलन का नेतृत्व करते हुए, भारत भर में बैंक के व्यापक ब्रांच नेटवर्क के माध्यम से इंश्योरेंस वितरण को आगे बढ़ाते हैं।
मज़बूत रणनीतिक और ऑपरेशनल दक्षता वाले एक अनुभवी मैनेजमेंट प्रोफेशनल के रूप में, सुनंदा ने अपनी दूरदृष्टि को निरंतर प्रभावी कामों में परिवर्तित किया है। मोदी टेल्स्ट्रा (एयरटेल), मैक्स न्यूयॉर्क लाइफ़, एचएसबीसी बैंक तथा केनरा एचएसबीसी लाइफ़ के साथ अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रारंभिक स्थापना के चरण से लेकर रेवेन्यू, प्रॉफ़िटेबिलिटी और मार्केट शेयर में उल्लेखनीय वृद्धि तक संगठनों का सफ़लतापूर्वक नेतृत्व किया है। उनके नेतृत्व को चैनल ग्रोथ लीडर ऑफ़ द ईयर – इंश्योरेंस, एक्सीलेंस इन बैंक चैनल स्ट्रैटेजी एंड एक्ज़ीक्यूशन सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से मान्यता मिली है।
सुनंदा ने एमेरिटस इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, सिंगापुर से जनरल मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। वह एक चार्टर्ड वेल्थ मैनेजर भी हैं और उन्होंने आईएसबी, हैदराबाद से जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम पूरा किया है।
संक्षिप्त एग्ज़ीक्यूटिव प्रोफ़ाइल
इंडियाफ़र्स्ट लाइफ़ में बैंक ऑफ़ बड़ौदा चैनल के कंट्री हेड के रूप में, सुनंदा रॉय बैंकाश्योरेंस वर्टिकल की रणनीति और सेल्स का नेतृत्व करते हैं। वे बैंक के व्यापक ब्रांच नेटवर्क के माध्यम से इंश्योरेंस वितरण को सुदृढ़ बनाने तथा उसके अनुकूलन के माध्यम से व्यवसाय की वृद्धि को गति प्रदान करते हैं। एक अनुभवी मैनेजमेंट प्रोफ़ेशनल के रूप में, वे सुदृढ़ रणनीतिकि और ऑपरेशनल दक्षता के साथ एयरटेल, मैक्स न्यूयॉर्क लाइफ़, एचएसबीसी बैंक तथा केनरा एचएसबीसी लाइफ़ में प्रारंभिक चरण से व्यवसायों का सफ़लतापूर्वक विस्तार करते हुए रेवेन्यू, प्रॉफ़िटेबिलिटी और मार्केट शेयर में सतत वृद्धि सुनिश्चित करने का ट्रैक रिकॉर्ड रखते हैं।
उनके नेतृत्व को चैनल ग्रोथ लीडर ऑफ़ द ईयर – इंश्योरेंस और एक्सीलेंस इन बैंक चैनल स्ट्रैटेजी ऐंड एक्ज़ीक्यूशन सहित अन्य सम्मानों के माध्यम से मान्यता मिली है।