नमन गुप्ता
हेड-ऑपरेशंस
नमन गुप्ता एक अनुभवी इंश्योरेंस प्रफ़ेशनल तथा इंडियाफ़र्स्ट लाइफ़ के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और वर्तमान में हेड – ऑपरेशंस के रूप में कार्यरत हैं। वे ऐसी रणनीतियों के निर्माण और क्रियान्वयन के लिए उत्तरदायी हैं, जो कस्टमर रिटेंशन को सुदृढ़ करें, सेवा मानकों को बेहतर बनाएँ तथा पूरे संगठन में परिचालन दक्षता को बढ़ाएँ। वे पॉलिसी रिन्यूअल्स, क्लेम्स, ब्रांच ऑपरेशंस, फ़ाइनेंशियल एवं डिस्ट्रीब्यूशन ऑपरेशंस, ऑपरेशनल रिस्क तथा क्वालिटी एश्योरेंस सहित ग्राहक-केंद्रित प्रमुख कार्यों का नेतृत्व करते हैं। इंडियाफ़र्स्ट लाइफ़ में एक दशक से अधिक की लीडरशिप की भूमिका के दौरान, नमन ने कंपनी के सर्विस एवं ऑपरेशंस इकोसिस्टम के निर्माण और विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे डिजिटल और फ़िज़िकल दोनों माध्यमों पर निर्बाध कस्टमर जर्नी सुनिश्चित करने, सुदृढ़ गवर्नेंस लागू करने तथा ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने वाले परिवर्तनकारी कार्यक्रमों का नेतृत्व करते रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बिज़नेस ऐनालिस्ट के रूप में की और अपनी उत्कृष्ट कार्यक्षमता के बल पर उन्होंने तेज़ी से प्रगति करते हुए हेड – न्यू बिज़नेस ऑपरेशंस तथा बाद में कस्टमर एंड चैनल सर्विसेज़ का नेतृत्व संभाला।
इंडियाफ़र्स्ट लाइफ़ से पहले उनके करियर में स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ़ इंश्योरेंस और रिलायंस रिटेल में प्रमुख भूमिकाएँ शामिल हैं, जहाँ उन्होंने बड़े पैमाने पर शाखा विस्तार और फ़्रंट-लाइन ऑपरेशन्स का प्रबंधन किया।
नमन को वर्ष 2025 में विज़नरी लीडरशिप एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने कॉमर्स में स्नातक की डिग्री तथा इंस्टीट्यूट ऑफ़ पब्लिक एंटरप्राइज़, हैदराबाद से फ़ाइनेंस और मार्केटिंग में स्पेशलाईज़ेशन के साथ मैनेजमेंट स्टडीज़ में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है।