समीर गुप्ता
कंट्री हेड – बैंका जीसीएल और परफ़ॉरमेंस मैनेजमेंट
समीर गुप्ता इंडियाफ़र्स्ट लाइफ़ में कंट्री हेड – बैंका जीसीएल एवं परफ़ॉर्मेंस मैनेजमेंट हैं। वे बैंका जीसीएल चैनल की सेल्स का नेतृत्व करते हैं तथा बैंकाश्योरेंस व्यवसाय के लिए डिस्ट्रीब्यूशन प्लानिंग और परफ़ॉर्मेंस मैनेजमेंट की ज़िम्मेदारी संभालते हैं। उनकी प्राथमिकता प्रोडक्ट्स और प्रोसेसेज़ में निरंतर सुधार के माध्यम से ग्राहकों एवं व्यवसाय के लिए अधिक मूल्य सृजित करने पर केंद्रित है।
इंडियाफ़र्स्ट लाइफ़ के संस्थापक सदस्यों में से एक के रूप में, उन्होंने सेल्स, बिज़नेस डेवलपमेंट, की अकाउंट मैनेजमेंट तथा डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रैटेजी जैसी विविध भूमिकाओं में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए संगठन की विकास यात्रा में अहम भूमिका निभाई है। इसके साथ ही, उन्होंने लाभदायक पार्टनरशिप्स स्थापित करने और उनका सफ़लतापूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।
उनका प्रफ़ेशनल करियर इंश्योरेंस उद्योग में 27 वर्षों से अधिक का रहा है। इंडियाफ़र्स्ट लाइफ़ से जुड़ने से पहले, वे एचडीएफ़सी लाइफ़ तथा केनरा एचएसबीसी लाइफ़ इंश्योरेंस जैसी कंपनियों के साथ जुड़े रहे, जहाँ उन्होंने एजेंसी और बैंकाश्योरेंस चैनलों में सेल्स के क्षेत्र में बहुमूल्य अनुभव प्राप्त किया।
समीर के पास सेंटर फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट, मोदी नगर से PGDBA की डिग्री है।