नलिन भंडारी इंडियाफ़र्स्ट लाइफ़ इंश्योरेंस में फाइनेंस कंट्रोलर हैं और वे एक क्वालिफ़ाइड चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं। उन्हें बीमा, बिजली और मैन्युफ़ैक्चरिंग क्षेत्रों में फ़ाइनेन्स गतिविधियों के नेतृत्व का दो दशकों से अधिक का अनुभव है। वह कंपनी के फाइनेंस, टैक्सेशन, फ़ंड रेज़िग, IFRS इम्प्लीमेंटेशन, इंटरनल कंट्रोल्स, ऑडिट्स, वैधानिक अनुपालन और फाइनेंस ट्रांसफॉर्मेशन पहलों का नेतृत्व करते हैं।
अपने करियर के दौरान, नलिन ने वित्तीय रणनीति, IPO की तैयारी और निष्पादन, विलय और अधिग्रहण, इक्विटी और डेट फ़ंड रेज़िंग, वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट, लागत अनुकूलन, फाइनेंस ऑपरेशंस, कंट्रोलरशिप, ड्यू डिलिजेंस, प्रोसेस ट्रांसफॉर्मेशन और कॉर्पोरेट गवर्नेंस में व्यापक अनुभव प्राप्त किया है। उन्होंने फाइनेंस ट्रांसफॉर्मेशन, प्रोसेस ऑटोमेशन, इंटरनल कंट्रोल्स को मजबूत करने, IFRS इम्प्लीमेंटेशन और बिज़नेस लीडर्स के साथ बिज़नेस साझेदारी, नियामकों, बैंकिंग भागीदारों, बाहरी ऑडिटर्स और अन्य प्रमुख हितधारकों के साथ बिज़नेस पार्टनरशिप सहित रणनीतिक पहलों का सफ़लतापूर्वक नेतृत्व किया है।
इंडियाफ़र्स्ट लाइफ़ इंश्योरेंस में शामिल होने से पहले, नलिन ने IDBI फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस (अब एजियस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस), कोटक लाइफ़ इंश्योरेंस, एनरकॉन इंडिया और बजाज हिंदुस्तान के साथ काम किया है, जहाँ उन्हें बेहतरीन संगठनों के साथ काम करने का उत्कृष्ट अनुभव प्राप्त हुआ है।
रणनीतिक सोच और सहयोगात्मक शैली के लिए पहचाने जाने वाले नलिन, उच्च प्रदर्शन करने वाली फ़ाइनेंस टीमों के निर्माण तथा टेक्नोलॉजी का उपयोग करके चुस्त, दक्ष और भविष्य के लिए तैयार फ़ाइनेंस कार्यप्रणालियों का विकास करने के प्रति विशेष रूप से उत्साही हैं।
नलिन ने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, वे एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और उन्होंने इंडियन स्कूल ऑफ बिज़नेस (ISB), हैदराबाद से ISB CFO प्रोग्राम पूरा किया है।